काजल व सुधीर का दावाः जनता ने प्रदेश की जनविरोधी सरकार के खिलाफ किया मतदान

 काजल व सुधीर का दावाः जनता ने प्रदेश की जनविरोधी सरकार के खिलाफ किया मतदान

कहा भाजपा सभी 17 वार्डों में प्रचंड वहुमतों के साथ जीत दर्ज करेगी


धर्मशाला, 

कांगड़ा के विधायक,नगर निगम धर्मशाला के चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल तथा धर्मशाला के भाजपा विधायक एवं पूर्व में रहे मंत्री सुधीर शर्मा ने जारी एक संयुक्त ब्यान में कहा कि भाजपा सभी 17 वार्डों में प्रचंड वहुमतों के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि रविवार को धर्मशाला की जनता ने प्रदेश की सुक्खू सरकार की खोखली नीतियों के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ही भाजपा की ताकत है। नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने झूठ का प्रचार कर जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसके इसके नतीजे सुक्खू सरकार को चुनाव परिणाम में देखने को मिलेंगें। उक्त भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारे संगठन की ताकत, वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के विश्वास यह आश्वस्त करता है कि भाजपा नगर निगम धर्मशाला में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा पार्टी लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है, जनता को सहूलियतें देती हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता ने अब प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ जंग छेड़ दी है तथा यह लड़ाई अब सुक्खू सरकार को सत्ता से बेदखल कर खत्म होगीं पवन काजल व सुधीर शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस नेताओं व उसके उम्मीदवारों में निराशा साफ देखी जा रही हैं। इन चुनावों में जनता ने भाजपा के अपेक्षानुसार मतदान किया है। लोगों ने सभी वार्डों में भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त मतदान किया है।

उन्हांेने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण किसान, कर्मचारी, व्यापारी और पेंशनभोगी भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। राज्य के विकास कार्यों के लिए आवंटित धन को पंचायती राज और स्थानीय निकायों से हटाकर राज्य के खजाने में मोड़ दिया गया है, जिससे जमीनी स्तर पर विकास पूरी तरह से ठप्प हो गया है। सरकार ने जनविरोधी फैसले लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं को रोक दिया है। प्रदेश की जनता अब अधूरे वादों और राजनीतिक बयानबाजी से परेशान हो चुकी है। चुनाव के समय किए गए वादों को जमीन पर उतारने में सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हिमाचल की हर महिला की 60 हजार की कर्जदार है। अगले विधानसभा चुनावों तक ब्याज सहित यह धनराशि एक लाख तक पहुंच जाएगी। भाजपा नेताओं ने सुक्खू सरकार को पूरी तरह से निकम्मी और जनविरोधी करार देते हुए कहा कि सरकार का 40 महीनों के कार्यकाल को पूरी तरह विफल रहा है। सुक्खू सरकार ने जनता को केवल परेशान किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, यह सरकार फैसले कम और तमाशे ज्यादा करती हैं कभी हास्यास्पद, कभी गैरकानूनी तो कभी पूरी तरह जनविरोधी निर्णय लेना इसकी पहचान बन गई है। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को राजनीतिक द्वेष के चलते बंद करने का आरोप भी लगाया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक