ज्वाली: BDC, जिला परिषद, तीन चरणों के चुनाव संपन्न, स्ट्रांग रूम में बंद हुआ प्रत्याशियों का भविष्य; कल होगी मतगणना

ज्वाली: BDC, जिला परिषद, तीन चरणों के चुनाव संपन्न, स्ट्रांग रूम में बंद हुआ प्रत्याशियों का भविष्य; कल होगी मतगणना

ज्वाली (दीपक शर्मा): विकास खंड नगरोटा सूरियां स्थित ज्वाली के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में त्रि-स्तरीय पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब बीडीसी (BDC) और जिला परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला मतदान पेटियों में सील होकर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंच गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ज्वाली के चुनाव अधिकारी एसडीएम ज्वाली ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में मतदान पेटियों को सील बंद स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

कल सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना

मतगणना की प्रक्रिया कल सुबह 9:00 बजे से निर्धारित समय पर शुरू होगी। चुनाव अधिकारी के अनुसार:

प्रथम चरण: सबसे पहले बीडीसी (BDC) सदस्यों की मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा।

द्वितीय चरण: बीडीसी के परिणाम घोषित होने के उपरांत जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती आरंभ की जाएगी।

तो बीडीओ ज्वाली ने विकास खंड नगरोटा सूरियां के मतदाताओं का भारी संख्या में मतदान करने का अभार प्रकट किया है और प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त