लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल : डॉ. बिंदल

 लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल : डॉ. बिंदल


शिमला : गायत्री गर्ग /

कांग्रेस सरकार चुनाव प्रक्रिया को हाईजैक करने की कोशिश में, नियमों को तोड़-मरोड़ कर किया जा रहा इस्तेमाल : डॉ. बिंदल

जनता के गुस्से और तय हार से घबराई कांग्रेस बैकडोर से चुनाव प्रभावित करना चाहती है : डॉ. बिंदल

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज लोक भवन में महामहिम राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मिला। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस सरकार द्वारा नियमों में लगातार किए जा रहे बदलावों, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप तथा चुनाव प्रणाली को प्रभावित करने के प्रयासों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।


राज्यपाल से मुलाकात के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए महामहिम राज्यपाल के समक्ष अपनी बात रखने पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद होते हैं और हिमाचल प्रदेश में ये चुनाव किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़े जाते। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री चुनावी प्रक्रिया में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं।


डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियमों और अधिनियमों में संशोधन करना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि रिजर्वेशन एक्ट में संशोधन कर अधिकारियों को अतिरिक्त शक्तियां देना तथा चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के चुनाव से जुड़े नियमों में बदलाव करना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार बैकडोर तरीके से चुनाव प्रक्रिया को नियंत्रित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह केवल नियमों के साथ छेड़छाड़ नहीं बल्कि जनमत, जनप्रतिनिधियों और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में अपनी जमीन खो चुकी है और जनता का भारी आक्रोश सरकार के खिलाफ दिखाई दे रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस की एकतरफा हार तय है और यही कारण है कि कई स्थानों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार तक घोषित नहीं कर पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि हार के डर से कांग्रेस सरकार चुनावी नियमों को अपने राजनीतिक हितों के अनुसार बदलने का प्रयास कर रही है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की आवाज बनकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है और किसी भी कीमत पर लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं को कमजोर नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे मामले को गंभीरता से महामहिम राज्यपाल के समक्ष रखा है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उचित हस्तक्षेप की मांग की है।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, जिलाध्यक्ष केशव चौहान, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर एवं कुसुम सदरेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता गणेश दत्त, मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक कर्ण नंदा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत सिंह, जगदीश चंद शर्मा, अंशुल बंसल, किरण बाबा, प्यार सिंह, सुदीप महाजन एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर