राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरकीधार की छात्रा याशिका शर्मा ने मंडी में किया नाम रोशन

 राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरकीधार की छात्रा याशिका शर्मा ने मंडी में किया नाम रोशन


रिवालसर : अजय सूर्या /

ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा किसी से कम नहीं होती, यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर मिलें। इसे सच साबित किया है राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरधार (सरकीधार) की होनहार छात्रा याशिका शर्मा ने। पांचवीं कक्षा की छात्रा याशिका ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) में लड़कियों के वर्ग में जिला मंडी में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल, क्षेत्र और अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है।

याशिका की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्कूल परिसर में शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की। शिक्षकों ने बताया कि याशिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और मेहनती छात्रा रही है। उसने परीक्षा की तैयारी के लिए लगातार मेहनत की और अपने लक्ष्य को हासिल कर दिखाया।

स्कूल स्टाफ ने इस सफलता का श्रेय याशिका की लगन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। शिक्षकों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।

याशिका की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं गाँव में जश्न का माहौल बना हुआ है और लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन