भीषण गर्मी में युवाओं ने लगाई ठंडे पानी की छबील, राहगीरों को मिली राहत

 भीषण गर्मी में युवाओं ने लगाई ठंडे पानी की छबील, राहगीरों को मिली राहत


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर घाड़ के समीप भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय युवाओं द्वारा ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने ठंडा पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस की।

छबील आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज सेवा का परिचय दिया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, मनी फोटोग्राफर, पंकज गुलेरिया, सौरभ गुलेरिया, संजय पठानिया, अमित गुलेरिया, नीरज पठानिया, सोनू ठाकुर, दिनेश धीमान, सतीश गुलेरिया, जितेंद्र धीमान, नंदन गुलेरिया व लक्की चंबियाल सहित कई अन्य युवा उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने युवाओं के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की सेवा मानवता के प्रति एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उल्लेखनीय है कि ये युवा हर वर्ष गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की छबील लगाकर लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच