रिवालसर और गुरुकोठा साहिब पहुंचे जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, संगत की समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श

 रिवालसर और गुरुकोठा साहिब पहुंचे जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, संगत की समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श


रिवालसर : अजय सूर्या /

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज तथा गुरूकोठा साहिब में नतमस्तक होकर माथा टेका। इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब की ओर से जत्थेदार साहब का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक कमेटी ने क्षेत्र की सिख संगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को जत्थेदार साहब के समक्ष रखा। इस पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने संगत की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग और उचित प्रयास का आश्वासन दिया।

इस दौरान कमेटी के प्रधान सरदारा सिंह स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। जत्थेदार साहब ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अरदास भी की।

इस अवसर पर कमेटी की ओर से चेयरमैन गुरमीत सिंह, सचिव मनप्रीत सिंह, मुख्य सलाहकार निर्मल सिंह, सदस्य बलजिंदर सिंह तथा मैनेजर जसपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर