कसोल के होटल में पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच झड़प, फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप

कसोल के होटल में पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच झड़प, फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप


आज दिनांक 30.05.2026 को सांय लगभग 06:00 बजे कसोल स्थित होटल ग्रीन वैली में पंजाब से आए कुछ पर्यटकों एवं स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इसी दौरान फायरिंग की घटना भी घटित हुई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है:-


(1) मनप्रीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी गांव मियानी, जिला तरनतारन, पंजाब, उम्र 29 वर्ष।


 (2)अमन रंधावा पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव चननके, जिला अमृतसर, पंजाब, उम्र 22 वर्ष।


(3)सुखमनदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी डाकघर शियांपरी, पिंड चम्ब, मखू, जिला फिरोजपुर, पंजाब, उम्र 17 वर्ष।


(4) करणदीप सिंह पुत्र सरदार मलविंदर सिंह निवासी डेरा रोड, हनुमान मंदिर के सामने, बटाला शहर, जिला गुरदासपुर, पंजाब, उम्र 22 वर्ष।


घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति तमन निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


पुलिस द्वारा मामले में हर महत्वपूर्ण पहलू पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा उक्त प्रकरण के संदर्भ में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,