मंडी का रुंझ पोलिंग बूथ बनेगा प्रदेश का पहला “ग्रीन बूथ”, मतदाताओं को पौधे देकर किया जाएगा सम्मानित

 मंडी का रुंझ पोलिंग बूथ बनेगा प्रदेश का पहला “ग्रीन बूथ”, मतदाताओं को पौधे देकर किया जाएगा सम्मानित


 मंडी : अजय सूर्या /

 पंचायत चुनावों के बीच जिला मंडी की कटिंडी पंचायत का रुंझ पोलिंग बूथ इस बार एक अनोखी पहल को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बनने जा रहा है। यहां मतदान केवल लोकतंत्र का उत्सव नहीं होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। रुंझ पोलिंग बूथ को प्रदेश के पहले “ग्रीन बूथ” के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस पहल की शुरुआत सामाजिक संस्था न्यू लाइफ लाइन संस्था द्वारा की जा रही है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. आनंद कागरा ने बताया कि पंचायत चुनाव के अवसर पर रुंझ बूथ पर मतदान करने पहुंचने वाले मतदाताओं को पौधे भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं तथा अपने जीवन का पहला मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को पौधे देकर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लोकतंत्र के पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है।

डॉ. आनंद कागरा ने कहा कि वर्तमान समय में विकास कार्यों के चलते बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई हो रही है, जिससे पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में संस्था की यह कोशिश भले ही छोटी हो, लेकिन प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण बदलाव के प्रभाव को कम करने और लोगों को हरियाली से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।

रुंझ पोलिंग बूथ पर शुरू हो रही यह पहल अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने भी इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए इसे लोकतंत्र और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम बताया है। माना जा रहा है कि यह पहल भविष्य में प्रदेश के अन्य मतदान केंद्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच