महंगाई से परेशान जनता के समर्थन में उतरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा

 महंगाई से परेशान जनता के समर्थन में उतरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा द्वारा रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर डमटाल में आज एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष देविंदर मनकोटिया ने कीl जबकि इस वैठक मे विशेष रूप से विधायक मलेंद्र राजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम आदमी महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने गरीब, किसान, कर्मचारी और मध्यम वर्ग के लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग उठाई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन