चुनावी माहौल में पुलिस जिला देहरा की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 60 बोतल अवैध शराब बरामद

 चुनावी माहौल में पुलिस जिला देहरा की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 60 बोतल अवैध शराब बरामद


देहरा, 

आगामी पंचायती राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस जिला देहरा द्वारा अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस उपमंडल डाडासीबा के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 60 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला 1: संसारपुर टैरेस में 24 बोतल शराब सहित एक गिरफ्तार

पहले मामले में पुलिस थाना संसारपुर टैरेस की टीम ने लाल टंकी चौक के पास नियमित गश्त और अपराध निवारण ड्यूटी के दौरान राज कुमार (47) पुत्र श्री गलोरा राम, निवासी वार्ड नंबर 03, संसारपुर टैरेस (तहसील जसवां, जिला कांगड़ा) को दबोचा। आरोपी के कब्जे से ‘नूरपुरी संतरा’ ब्रांड की 24 बोतलें (2 पेटियां) अवैध शराब बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार पूछताछ के बाद नोटिस पर रिहा कर दिया है।

मामला 2: गश्त के दौरान दूसरी बड़ी बरामदगी, 24 बोतलें जब्त

दूसरे मामले में भी संसारपुर टैरेस पुलिस स्टेशन की ही एक अन्य टीम ने गश्त के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए इंद्रजीत (37) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी गांव घाटी बिलवां (तहसील जसवां, जिला कांगड़ा) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 24 बोतलें अवैध शराब बरामद की गईं, जिनमें 'मैकडॉवेल' और 'नूरपुरी संतरा' ब्रांड की शराब शामिल थी। पुलिस ने इस संबंध में FIR संख्या 26/26 दिनांक 23.05.2026, धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया।

मामला 3: डाडासीबा पुलिस की रेड, 12 बोतल शराब के साथ दबोचा

तीसरे मामले में पुलिस थाना डाडासीबा के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन की अगुवाई में पुलिस टीम नंगल चौक क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में विपिन कुमार पुत्र श्री श्रीराम दास, निवासी नंगल चौक (डाडासीबा) के आवास पर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके घर से 12 बोतल ‘VRV संतरा’ अवैध शराब बरामद हुई। डाडासीबा पुलिस ने FIR संख्या 22/26 दिनांक 23.05.2026, धारा 39 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार नोटिस पर रिहा कर दिया।

जनहित में पुलिस की अपील

"जिला पुलिस देहरा" ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायती राज चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध या संदिग्ध गतिविधि के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें अवैध शराब या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचित करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन