अंजना शर्मा बनी ग्राम पंचायत डोल भटेहड़ की प्रधान,स्वर्ण सिंह चुने गए उपप्रधान

 अंजना शर्मा बनी ग्राम पंचायत डोल भटेहड़ की प्रधान,स्वर्ण सिंह चुने गए उपप्रधान 

समर्थकों में खुशी की लहर,गांव में जश्न का माहौल


शाहपुर : जनक पटियाल /

विकास खंड नगरोटा सूरियाँ की ग्राम पंचायत डोल भटेहड़ का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। दिन भर चली प्रक्रिया के पश्चात नतीजे घोषित कर दिए गए। इस बार ग्राम पंचायत डोल भटेहड़ में प्रधान पद पर 4 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतरे थे। इस मुकाबले में बाजी अंजना कुमारी शर्मा के हाथ आई। उन्होंने सभी को पछाड़ते हुए 351 मत हासिल किए और विजेता घोषित किए गए। अंजना की जीत पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। उनके समर्थकों ने देर रात तक पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।वहीं उपप्रधान पद के लिए 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन स्वर्ण सिंह राणा ने सभी को पछाड़ते हुए 304 मत प्राप्त किए ओर उपप्रधान पद के विजेता घोषित हुए। वहीं नव निर्वाचित प्रधान व उपप्रधान ने भी भरोसा दिलाया है कि वह अपनी पंचायत की सभी पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी पंचायत को जिला कांगड़ा सर्वश्रेष्ठ पंचायत बनाएंगे। इसके लिए सभी का साथ लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा