नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु पुलिस बल को किया गया रवाना।

 नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु पुलिस बल को किया गया रवाना।


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर आगामी पंचायत चुनावों को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस जिला नूरपुर द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में आज पुलिस थाना इंदौरा और पुलिस थाना फतेहपुर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए जा रहे पुलिस कर्मियों के लिए विशेष ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया।इस ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा बलों को निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विशेष रूप से संवेदनशील किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गएl पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना ताकि मतदाता बिना किसी डर या प्रभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान के बाद मतपेटियों को पूरी तरह सुरक्षित अभिरक्षा में रखने और उन्हें स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने की कार्ययोजना।चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों, आदर्श आचार संहिता और कानूनी प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करना। मतदान के दौरान और उसके बाद क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना या हुड़दंगियों से सख्ती से निपटना।ब्रीफिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आज ही सभी पुलिस जवानों और अधिकारियों को संबंधित पोलिंग पार्टियों (मतदान दलों) के साथ नूरपुर पुलिस जिला के सभी चार विकास खंडों में स्थित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।नूरपुर पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन