संदेश

breaking news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गदर का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

चित्र
  तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गदर का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस दक्षिण भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। तेलंगाना के प्रसिद्ध लोक गायक और गीतकार गदर का आज यानी 6 अगस्त को निधन हो गया है। गदर के निधन के पीछे उनका पिछले काफी समय से चला आ रहा खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है। प्रसिद्ध गायक ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वह 1980 के दशक के दौरान और बाद में तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान अपने क्रांतिकारी गीतों के लिए लोकप्रिय थे। उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को शोकाकुल कर दिया है।  गुम्मदी विट्ठल राव उर्फ गदर का रविवार यानी आज, बढ़ती उम्र के चलते फेफड़ों और मूत्र संबंधी समस्याओं के कारण अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल में निधन हो गया। वह गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थे और उन्हें 20 जुलाई को भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अपने एक बयान में कहा कि 3 अगस्त को उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी और वह ठीक हो गए थे। लेकिन, उन्हें फेफड़े और मूत्र संबंधी समस्याओं की भी परेशानी थी, जो बढ़ती उम्र के साथ काफी बढ़ गई और उनके निधन का कारण बनी। मशहूर गायक गदर के निधन ने...

पिता की कबाड़ में मिली 60 साल पुरानी बैंक पासबुक, रातों-रात करोड़पति हुआ शख्स

चित्र
 पिता की कबाड़ में मिली 60 साल पुरानी बैंक पासबुक, रातों-रात करोड़पति हुआ शख्स चिली के शख्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे कबाड़ से करोड़ो का खजाना मिला. लेकिन ये खजाना कोई हीरा जवाहरात नहीं बल्कि उसके पिता का 60 साल पुरानी बैंक पासबुक थी. ये पासबुक इस शख्स को करोड़पति बनाने की चाभी साबित हुई. दरअसल चिली के रहने वाले-वाले एक्सेकिल हिनोजोसा को घर की सफाई के दौरान ऐसी कबाड़ हाथ लगी जिसे देखने के बाद लोग बेकार समझ के फेंक दें. लेकिन उसने उस कबाड़ को ध्यान से देखा तो पाया कि उसके पिता की 60 साल पुरानी बैंक पासबुक उसमें पड़ी हुई है. इस बैंक अकाउंट के बारे में किसी को पता नहीं था सिवाय उसके पिता के. लेकिन दशक पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी. एक्सेकिल के पिता ने 1960-70 में एक बैंक में घर खरीदने के लिए लगभग 1.40 लाख पेसो (चिली मुद्रा) जमा करवा रखा था. जिसकी वर्तमान कीमत डॉलर में 163 और भारतीय रुपयों में 13,480 था. लेकिन उस समय से तुलना करें तो काफी ज्यादा रही होगी. एक्सेकिल की खुशी को ग्रहण तब लगा जब बैंक के बारे में पता किया. दरअसल वो बैंक काफी समय पहले बंद हो चुका था. उपर से कई ल...

शख्स ने शॉपिंग मॉल में बनाया अपना घर, सालों तक छिपकर बसाया परिवार, रहना-खाना सब Free!

चित्र
  शख्स ने शॉपिंग मॉल में बनाया अपना घर, सालों तक छिपकर बसाया परिवार, रहना-खाना सब Free ! आज के समय में लगभग हर एरिया में आपको शॉपिंग मॉल्स मिल जायेंगे. इन मॉल्स में इंसान की जरुरत की हर चीज मौजूद होती है. पहले जहां हर आइटम के लिए लोगों को अलग-अलग जगह बनी दुकानों में जाना पड़ता था, वहीं मॉल कल्चर आ जाने के बाद एक ही छत के नीचे सारी फैसिलिटी मिल जाती है. लेकिन क्या आपने कभी इन मॉल्स में किसी को घर बनाकर रहते देखा है? नहीं ना. मॉल में लोग जाकर शॉपिंग करते हैं, खाना खाते हैं और फिर अपने घर लौट आते हैं. लेकिन एक शख्स ने मॉल में ही अपनी जिंदगी के कई साल बिता दिए. हम बात कर रहे हैं अमेरिका के रहने वाले माइकल टोनसेंड की. माइकल ने अपनी लाइफ के कई साल मॉल में बने एक सीक्रेट कमरे में बिताए. इस कमरे को मॉल वालों ने ही बनाया था लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं करते थे. ऐसे में माइकल को जब उसके घर से निकाल दिया गया, तो उसने मॉल के इसी कमरे को अपना घर बना लिया. कई सालों तक वो इसमें अपने दोस्तन और वाईफ के साथ रहा. लेकिन एक दिन मॉल के सिक्युरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया और इसके बाद उसे अपना घर छोड़ना पड़ा. ...

बिलासपुर के मंगरोट में शिमला-धर्मशाला हाईवे पर व्यक्ति ने किया कब्जा, लगाया मिट्टी का ढेर

चित्र
  बिलासपुर के मंगरोट में शिमला-धर्मशाला हाईवे पर व्यक्ति ने किया कब्जा, लगाया मिट्टी का  बिलासपुर जिले के मंगरोट में एक व्यक्ति ने शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर कब्जा कर लिया है। व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगाया है। इससे हाईवे की एक लेन बाधित हो गई है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के मंगरोट में एक व्यक्ति ने शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर कब्जा कर लिया है। व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगाया है। इससे हाईवे की एक लेन बाधित हो गई है। हालांकि एक लेन से यातायात चल रहा है। हाईवे पर मंगरोट के राजनकांत नाम के व्यक्ति ने कब्जा किया है इस व्यक्ति की मां के नाम हाईवे की आठ विस्वा भूमि प्रशासन की निशानदेही में निकली है। अब यह व्यक्ति भूमि को लौटाने की मांग कर रहा है। राजनकांत ने  प्रशासन को पत्र लिख कर चेताया था यदि एक सप्ताह में उसकी भूमि वापस नहीं की गई तो वह इस पर कब्जा कर लेगा। दरअसल, यह विवाद पिछले साल दिसंबर से चल रहा है। दिसंबर में अदालत के आदेश के बाद प्रशासन ने हाईवे किनारे इस व्यक्ति का खोखा हटा दिया था। इसके बाद व्यक्ति ने हाईवे पर ही दुकान सजा दी थी। व्...

सतलुज की तेज धारा में बहे लुधियाना के दो युवक, पहुंच गए पाकिस्तान

चित्र
  सतलुज की तेज धारा में बहे लुधियाना के दो युवक, पहुंच गए पाकिस्तान लुधियाना के रहने वाले दो लोग सतलुज नदी के तेज बहाव में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि लुधियाना में जगरौन के सिधवां बेट निवासी रतनपाल और हविन्दर सिंह को पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार को हिरासत में लिया और इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को दी. पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों लुधियाना से फिरोजपुर कैसे पहुंचे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा दोनों को भारत को सौंपे जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगाय पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को हमें सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनका कहना है वे सतलुज नदी में बहकर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में शनिवार और रविवार को पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के बीच ‘फ्लैग मीटिंग’ हुई . लुधियाना के रहने वाले हैं युवक जानकारी के मुताबिक, रविवार को, पंजाब पुलिस की ओर से बताया गया कि दो यु...

फूड डिलीवरी बॉय पर झोंका फायर, तीन पर मुकदमा

चित्र
  फूड डिलीवरी बॉय पर झोंका फायर, तीन पर मुकदमा रेस्टोरेंट से खाना लेकर निकल रहे फूड डिलीवर बॉय पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान ने एक ने तैस में आकर युवक पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि फायर हवा में हुआ जिससे उसकी जान बच गई। पीड़ित की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में बागपत में दबिश दी जा रही है। घटना बृहस्पतिवार रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। एसओ लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, प्रयास कुमार निवासी छपरौली, बागपत यहां एक कंपनी में फूड डिलीवरी बॉय है। वह रात के वक्त एक रेस्टोरेंट से खाना लेने गया था। जैसे ही बाहर निकला, उसे सड़क पर तीन युवकों ने घेर लिया और गालीगलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो तीनों भागने लगे। इस बीच एक ने अपनी जेब से तमंचा निकालकर फायर कर दिया। इसके बाद तीनों वहां से फव्वारा चौक की ओर भाग गए। प्रयास के अनुसार वह पहले से उन्हें जानता था। इस आधार पर कुणाल, अक्षय निवासी इदरीशपुर और रवि निवासी बावली, बागपत के खिलाफ...

प्लेन का इंजन हुआ खराब तो पायलट ने दिखाई सूझबूझ, समुद्र में उतारा विमान

चित्र
प्लेन का इंजन हुआ खराब तो पायलट ने दिखाई सूझबूझ, समुद्र में उतारा विमान https://youtu.be/ 4tIFbjwzao0https://youtu.be/4tIFbjwzao0 फ्रांस (France) में एक पर्यटक विमान के इंजन में बीच आसमान खराबी आ गई तो पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे फ़्रीजस के पास समुद्र में ही उतार दिया. इससे सबकी जान बच गई. समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, सेसना 177 विमान को फ्रीजस के पास समुद्र में उतारा गया .  कुछ दिन समुद्र तट पर पहले से ही काफी भीड़ थी और ऐसे में वहां विमान को उतारना जोखिम भरा था. ऐसे में समुद्र तट से कुछ अंदर जाकर ही विमान को उतार दिया गया. इधर, आपातकालीन सेवाएं और फायर ब्रिगेड ने इमरजेंसी लैंडिंग के तुरंत बाद पायलट और अन्‍य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. फायर ब्रिगेड के प्रवक्‍ता ने कहा कि दो महिलाओं और एक पुरुष को बचाया गया है यलट ने विमान को बीच पर नहीं उतारा, उसे यहां दुर्घटना की आपायलट ने विमान को बीच पर नहीं उतारा, उसे यहां दुर्घटना की आशंका थी. पायलट ने बताया कि इंजन पूरी तरह खराब हो गया था और विमान को आगे ले जाना संभव नहीं था, ऐसे में इमरजेंसी लैंडिंग के अलावा दूसरा कोई चारा...

Airlines News: नशे में धुत यात्री ने 16 साल की बच्ची और मां से की छेड़छाड़, फ्लाइट स्टाफ ने नहीं की मदद, जानें पूरा मामला

चित्र
  Airlines News: नशे में धुत यात्री ने 16 साल की बच्ची और मां से की छेड़छाड़, फ्लाइट स्टाफ ने नहीं की मदद, जानें पूरा मामला हाल के दिनों में हवाईयात्रा के दौरान अभद्र और अश्लीलता करने की कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं, जो सुर्खियों में रही हैं. अब ऐसा ही एक नया मामला डेल्टा एयर लाइन्स के एक विमान में देखने को मिला है, जहां नशे में धुत एक शख्स ने 16 वर्षीय लड़की और उसकी मां के साथ छेड़छाड़ की है. इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि मदद की गुहार लगाने के बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं की.  फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है, जहां एक अदालत में शिकायतकर्ता ने मुकदमा दायर करते हुए आरोप लगाया है कि नशे में होने के बाद भी एयरलाइन स्टाफ ने पुरुष यात्री को शराब परोसना जारी रखा. इस दौरान नशे में धुत यात्री पीड़िता और उसकी नाबालिग 16 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करता रहा. न्यूयॉर्क से एथेंस जा रही थी फ्लाइट पीड़िता के अनुसार, न्यूयॉर्क से एथेंस की नौ घंटे लंबी उड़ान में अज्ञात व्यक्ति को कम से कम 10 वोदका ड्रिंक और एक ग्लास वाइन परोसी गई. जिसस...

युवती का अपहरण कर युवकों ने किया गैंगरेप, जान से मारने की धमकी दी

चित्र
युवकों ने किया गैंगरेप, जान से मारने की धमकी दी यूपी के फतेहपुर  सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात युवती घर के बाहर बाथरूम में जाने के लिए निकली थी, उसी समय वहां छिपे गांव के दो मुस्लिम युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया   युवकों ने किया गैंगरेप, जान से मारने की धमकी दी अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर दिया कि उसके पहचान के एक युवक ने उसका अपहरण करने के बाद जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया है. युवती के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है. आपको बता दे कि खबर  के  अनुसार   यूपी के फतेहपुर में एक हिन्दू युवती के साथ दो मुस्लिम युवकों ने अपहरण करने के बाद रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फिर युवती को बेहोशी की हालत में जंगल में ही छोड़कर भाग गए. युवती को जब होश आया तो वो किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद युवती ...

3 साल प्यार... प्रेमी बेरोजगार, शादी से इनकार... फिर रॉड से वार, दिल्ली नरगिस मर्डर केस की पूरी कहानी

चित्र
 3 साल प्यार... प्रेमी बेरोजगार, शादी से इनकार... फिर रॉड से वार, दिल्ली नरगिस मर्डर केस की पूरी कहानी दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े 22 साल की युवती की लोहे की रॉड से मार-मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से पूरी दिल्ली दहल गई। पुलिस की छानबीन में आरोपी युवक इरफान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया था। पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पूछताछ में पता चला कि दोनों करीब तीन साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के मना करने के बाद नरगिस ने इरफान से दूरियां बना लीं। इरफान बीएससी करने के बाद एक कंपनी में फूड डिलीवरी का काम कर रहा था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद अभी वह बेरोजगार था। कमला नेहरु कॉलेज से हिन्दी में ग्रेजुएशन के बाद नरगिस आगे पढ़ना चाहती थीं। मालवीय नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से वह स्टेनो की पढ़ाई भी कर रही थीं। नरगिस की मौत के बाद उनके पिता मुमताज खान के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि इरफान की मौत के अलावा उन्हें और कुछ नहीं चाहिए। उनकी एक ही औलाद थी। उसे वह बहुत आगे बढ़ाना चाहते थे। इरफान और नरगिस की...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: