सतलुज की तेज धारा में बहे लुधियाना के दो युवक, पहुंच गए पाकिस्तान

 सतलुज की तेज धारा में बहे लुधियाना के दो युवक, पहुंच गए पाकिस्तान


लुधियाना के रहने वाले दो लोग सतलुज नदी के तेज बहाव में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी है.

पुलिस ने बताया कि लुधियाना में जगरौन के सिधवां बेट निवासी रतनपाल और हविन्दर सिंह को पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार को हिरासत में लिया और इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को दी. पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों लुधियाना से फिरोजपुर कैसे पहुंचे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा दोनों को भारत को सौंपे जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगाय


पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को हमें सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनका कहना है वे सतलुज नदी में बहकर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में शनिवार और रविवार को पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के बीच ‘फ्लैग मीटिंग’ हुई .


लुधियाना के रहने वाले हैं युवक

जानकारी के मुताबिक, रविवार को, पंजाब पुलिस की ओर से बताया गया कि दो युवक सतलुज नदी के तेज धारा के साथ बहकर पाकिस्तान पहुंच गए थे. फिरोजपुर के एसएचओ बचन सिंह ने इस बारे में बताया कि इस घटना की पुष्टि हुई है,  और पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा इन दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया था. इन दो युवकों की पहचान हो गई है. इनकी पहचान लुधियाना के जगरांव इलाके के हविंदर सिंह और रतन पाल के तौर पर हुई हैं .

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी