उपरली सिहाल के युवक को पीट कर एक आंख से अंधा करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला हुआ दर्ज

उपरली सिहाल के युवक को पीट कर एक आंख से अंधा करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला हुआ दर्ज 


फतेहपुर : वलजीत ठाकुर 

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत मनोह सिहाल के गाँव उपरली सिहाल के युवक रजत को पीटने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस थाना फतेहपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है ।

इस पर शनिवार को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया उक्त गाँव के युवक रजत ने बीते करीब दस दिन पूर्व अपने चाचा व उसके परिवार के ही अन्य कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी थी । जिस पर गत दिवस डॉक्टर के फाइनल ओपिनियन मिलने पर चार लोगों में केवल सिंह ,रूप सिंह ,अभिषेक व सूरज के खिलाफ धारा 325 ,323 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।

सनद रहे गत 19 जुलाई रात को रजत को उसके ही सगे चाचा व चाचा के लड़कों ने पीट डाला था जिस कारण रजत की आंख पर चोट आई थी । जिसे डॉक्टरों द्बारा टांडा भेजा गया था। ।वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया वहां पर करीब एक सप्ताह तक उपचार दिया गया लेकिन आंख ठीक न हो पाई आखिरकार डॉक्टरों ने यह कहकर की अब आंख में रोशनी वापिस नही आ सकती घर भेज दिया गया । तो वहीं डॉक्टर का फाइनल ओपिनियन मिलने पर गत दिवस भिन्न -भिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया है ।वहीं मामला पंजीकृत होने पर पीड़ित व उसके परिजनों को अब न्याय मिलने की पूरी उम्मीद बंध गई है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी