हिमाचलः 14 दिन से लापता थी 22 साल की विवाहिता रीमा, अब बल्ह नाले में मिली लाश, मचा हड़कंप

 हिमाचलः 14 दिन से लापता थी 22 साल की विवाहिता रीमा, अब बल्ह नाले में मिली लाश, मचा हड़कंप


22 साल की रीमा 14 दिन से लापता थी. घरवालों ने हर जगह तलाश की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. अब उसकी लाश मिली है. लाश को पुलिस ने कब्जे में लिया है. लेकिन पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है.

सबसे बड़ा सवाल है कि रीमा की मौत कैसे हुई. फिलहाल, बिलासपुर पुलिस जांच कर रही है.


जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के पुलिस थाना सदर के तहत यह मामला पेश आया था. एम्स के पास नोआ गांव से कुछ दिन पहले रीमा लापता हो गई थी. अब रीमा का शव बल्ह नाले के पास मिला है. शनिवार को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया.


सदर थाना में 16 जुलाई को नोआ गांव की रीमा की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों की ओर से दर्ज करवाई गई थी. 22 वर्षीय विवाहिता घर से अचानक बिना बताए और सूचना दिए लापता हो गई. पुलिस रीमा की तलाश कर रही थी.


बताया जा रहा है कि शनिवार को नोआ गांव में बल्ह खड्ड के पास एक व्यक्ति घास में स्प्रे कर रहा था. इस दौरान उसकी नजर शव पर पड़ी. यहां पर पेड़ से एक शव लटका हुआ था. शख्स ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और पुलिस को भी इतलाह की गई. बाद में शव की पहचान रीमा कुमारी पत्नी किरण कुमार उर्फ गोल्डी निवासी गांव नोआ जिला बिलासपुर के रूप में हुई.

डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. उन्होंने भी मौके का निरीक्षण किया है. साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है. फिलहाल, विवाहिता के परिजनों को भी बुलाया गया है और पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ