Indian Navy Jobs : नौसेना में कैसे बनते हैं चार्जमैन, क्या होता है काम और कितनी मिलती है सैलरी ?

 Indian Navy Jobs : नौसेना में कैसे बनते हैं चार्जमैन, क्या होता है काम और कितनी मिलती है सैलरी ?


भारतीय नौसेना में चार्जमैन एक महत्वपूर्ण टेक्निकल पद है. चार्जमैन युद्धपोतों और पनडुब्बियों पर हथियारों, मशीनरी और अन्य तकनीकी उपकरणों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार होता है.

नौसेना भर्ती होकर देश सेवा और सरकारी जॉब के सपने देखने वालों के लिए एक ऑप्शन है. नौसेना में चार्जमैन को अच्छी सैलरी और तमाम सुविधाएं मिलती हैं. आज हम लोग जानेंगे चार्जमैन की जॉब प्रोफाइल, सैलरी और इस पद पर भर्ती होने के तरीके के बारे में.


चार्जमैन का प्राथमिक काम तकनीकी टीम की देखरेख और मैनेजमेंट के साथ सुनिश्चित करना कि सभी मशीनरी और उपकरण सही ढंग से काम कर रहे हैं. सुनिश्चित करना होता है कि उसके विभाग में सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन और रखरखाव किया जा रहा है.


नौसेना में चार्जमैन बनने की योग्यता


नौसेना में चार्जमैन बनने के लिए उम्र 18 से 25 साल होनी चाहिए. एजुकेशन की बात करें तो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या फिजिक्स/केमिस्ट्री/मैथमेटिक्स विषयों के साथ साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.

चार्जमैन पद पर कैसे होती है भर्ती ?


भारतीय नौसेना समय-समय पर चार्जमैन के पद पर भर्ती निकालती है. इसके बारे में अधिक जानकारी नौसेना की वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर जाकर हासिल की जा सकती है. आवेदन भी नौसेना की ही वेबसाइट पर जाकर करना होता है.


नौसेना में चार्जमैन की सैलरी


भारतीय नौसेना चार्जमैन को विभिन्न भत्तों के साथ एक शानदार सैलरी पैकेज देती है. नौसेना में चार्जमैन की सैलरी करीब 35400- 112400/- (लेवल 6) प्रति माह है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग