प्रेमानंद महाराज के निधन की खबर अफवाह, जानिए क्‍या बोले राधा केली कुंज आश्रम के सेवादार बिजली बाबा

 प्रेमानंद महाराज के निधन की खबर अफवाह, जानिए क्‍या बोले राधा केली कुंज आश्रम के सेवादार बिजली बाबा


वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम के महंत प्रेमानंद महाराज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। किसी ना किसी विषय को लेकर प्रेमानंद महाराज अपने भक्तों को प्रवचन देते हुए सुनाई देते हैं। रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के निधन की खबर वायरल होने लगी तो उनको श्रद्धांजलि देने का दौर शुरू हो गया। उनके अनुयायियों ने जब यह सुना कि महाराज प्रेमानंद अब इस दुनिया में नहीं है तो मायूसी छा गई। हालांकि, यह खबर सत्‍य नहीं है। प्रेमानंद महाराज के निधन की खबर सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने फर्जी तरीके से फैला दी थी। राधा केली कुंज आश्रम के सेवादार बिजली बाबा ने फर्जी खबरें वायरल न करने की अपील की है।

बिजली बाबा ने बताया कि महाराज जी बिल्कुल स्वस्थ हैं। हर दिन की तरह अपने भक्तों को प्रवचन दे रहे हैं। महाराज जी के निधन की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर किसी ने फैला दी है। भक्तों से यह अनुरोध है कि वह इस तरह की फर्जी खबरों से बचें। आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्‍नी एक्‍टर अनुष्‍का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे थे। कपल ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया थ। इसके बाद से प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे।

महाराज को किडनी की वंशानुगत बीमारी


प्रेमानंद महाराज के लाखों अनुयायी हैं। रविवार से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें बताया गया है कि प्रेमानंद महाराज का निधन हो गया है। गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज का जन्‍म कानपुर के सरसों गांव में हुआ था। उनका मूल नाम अनिरुद्ध कुमार पांडेय है। महाराज को पॉलीसिस्टिक किडनी रोग है। यह किडनी की एक वंशानुगत बीमारी है। उनकी दोनी किडनी पिछले 15 साल से काम नहीं कर रही हेा। ऐसे में उनकी हर महीने डायलसिस की जाती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर