सेवानिवृत्ति पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी श्री सुभाष कटोच को दी विदाई

 सेवानिवृत्ति पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी श्री सुभाष कटोच को दी विदाई




चंबा,

ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा श्री सुभाष चंद कटोच आज (सोमवार) को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया और उनके सुखद भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
श्री सुभाष चंद कटोच ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 35 साल तक विभिन्न पदों पर सराहनीय सेवाएं प्रदान की हैं ।
जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय ऊना से 1988 से विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ करने के उपरांत उन्होंने जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय केलांग, धर्मशाला व सोलन में भी अपनी सेवाएं दी।
श्री सुभाष कटोच ने धर्मशाला से 2016 में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के पद पर सेवाएं देने के उपरांत अप्रैल 2022 से निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सूचना अधिकारी के पद पर सेवाएं दी। जिला लोक अधिकारी केलांग के बाद जिला लोक संपर्क अधिकारी चंबा में सेवाएं देने के बाद वे आज सेवानिवृत्त हुए हैं।
कार्यक्रम में श्री सुभाष कटोच की धर्मपत्नी सुनीता कटोच , बेटी शगुन कटोच, बेटा क्षितिज कटोच और रिश्तेदार भी उपस्थित रहे
इस अवसर पर कार्यालय के सहायक सूचना अधिकारी तकनीकी संजय चौहान, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, सुभाष कुमार, जमीत ठाकुर, सुशील कुमार, संदीप चौधरी , उतम सिंह, प्रकाश चंद, धर्म चंद , अंकुश, दिनेश, मुकेश ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी