मेले और त्यौहार पुरातन संस्कृति के संवाहक: बाली

 
मेले और त्यौहार पुरातन संस्कृति के संवाहक: बाली

      जमानाबाद में सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने जमाया रंग
     मेला कमेटी को आयोजन के लिए मुख्यातिथि ने दिए पचास हजार
   धर्मशाला,कांगड़ा, 29 जुलाई। मेले और त्यौहार प्राचीन संस्कृति के संवाहक हैं। मेलों के माध्यम से संस्कृति के संरक्षण को बल मिलता है तथा युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
   यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने जमानाबाद में गत शुक्रवार  रात्रि मिंजर मेले के उत्सव के सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए कारगर कदम उठा रही है।
   उन्होंने कहा कि विलुप्त हो रही कलाओं के उत्थान के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश विशेषकर कांगड़ा तथा चंबा का मिंजर मेला एक साथ पुराना जुड़ाव है तथा जमानाबाद के लोगों ने इस ऐतिहासिक मेले को संजोने का सराहनीय प्रयास किया है।  इससे पहले मुख्य अतिथि को कमेटी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में मशहूर सिंगर राखी गौतम सहित हंसराज, सौरभ शर्मा, सनी, शिवांश अमरीक सिंह और राकेश ठाकुर ने अपनी आवाज से लोगों का मनोरंजन किया।
मुख्यातिथि ने मिंजर मेला कमेटी को 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की साथ ही उन्होंने मिंजर मेला ग्राउंड के सौंदर्यीकरण पर 5 लाख रुपए की राशि देने की बात कही।
इस कार्यक्रम में मिंजर मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव विनय पाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश पनियारी, ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, प्रधान केवल सिंह, मंच संचालक संदीप कुमार मिंजर मेला कमेटी सदस्य प्रणाम सुदेश

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी