वियतनाम की मेम को भाया अमलेला का गबरू,
वियतनाम की मेम को भाया अमलेला का गबरू,
फतेहपुर पहुंच की शादी
फतेहपुर बलजीत ठाकुर
जिला कांगड़ा के उपमंडल जवाली की पंचायत अमलेला का गबरू वियतनाम की मेम को पसंद आ गया.
जिस पर वियतनाम से फतेहपुर पहुंच उन दोनों की शादी हिन्दू रीती -रिबाज के तहत सम्पन्न हुई.
श्री नृसिंह मंदिर ठाकरां फतेहपुर में शादी करने पहुंचे अमलेला के रजत ने बताया उनकी दोस्ती सोशल मिडिया के माध्यम. से ही हुई थी जोकि कुछ ही समय अंतराल प्यार में बदल गईं.
बताया दोस्त बनी वियतनाम की रहने बाली एचजिमवाया को लेने वह दिल्ली गया था.
व आज दोनों मंदिर में शादी कर रहे हैं.
बताया उनकी शादी परिवार की मंजूरी से ही हो रही है.
बताया वह दोनों धीरे -धीरे एक दूसरे की भाषा से भी परिचित हो जायेगें.
वहीं नवबिबाहिता ने भी हिन्दू रिती रिवाज से हुई शादी को काफ़ी पसंद किया.
नवबिबाहिता के ससुर सरताज सिंह व जेठानी ने भी इन दोनों की शादी पर ख़ुशी जताई साथ ही उन्हें बैबाहिक जीबन की खुशहाली की शुभकामनायें दी l
इस दोरान पंडित योगराज शर्मा ने हिन्दू रीती रिबाज के तहत मंत्रोचारण कर शादी सम्पन्न करबाई,

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें