सागर: नवजात बच्ची को लावारिस छोड़कर जा रही थी मां, लोगों ने पकड़ा; पुलिस कर रही पूछताछ

 सागर: नवजात बच्ची को लावारिस छोड़कर जा रही थी मां, लोगों ने पकड़ा; पुलिस कर रही पूछताछ


सागर: मध्य प्रदेश के सागर शहर में रविवार दोपहर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। यहां डिग्री कॉलेज के पास एक महिला अपनी डेढ़ महीने की नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोड़कर जाने लगी। समय रहते लोगों की नजर महिला पर पड़ गई, जिससे एक बड़ा अनर्थ होने से टल गया। फिलहाल, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

रविवार दोपहर करीब 12 बजे डिग्री कॉलेज के पीछे एक महिला अपनी गोद में नवजात बच्ची को लेकर पहुंची। कुछ देर वहां रुकने के बाद उसने बच्ची को वहीं लावारिस छोड़ दिया और आगे बढ़ने लगी। वहां मौजूद सतर्क लोगों ने महिला को ऐसा करते हुए देख लिया और तुरंत उसे रोक लिया।

पूछताछ के दौरान महिला ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोपालगंज थाना पुलिस ने महिला और बच्ची को अपनी कस्टडी में ले लिया। बच्ची को उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

प्रेमी ने छोड़ दिया था महिला का साथ

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में महिला ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह मकरोनिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पति से विवाद के बाद वह एक परिचित युवक के साथ रह रही थी। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बने और महिला गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही वह युवक भी उसे छोड़कर चला गया।

पहले भी घूमती देखी गई थी महिला

जांच में यह भी सामने आया है कि महिला पिछले एक हफ्ते से बच्ची को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में भटक रही थी। कुछ घंटे पहले ही उसे सुरखी क्षेत्र में देखा गया था, जहां सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे बच्ची के साथ सागर की बस में बैठाकर रवाना कर दिया था।

फिलहाल, गोपालगंज पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और महिला के परिजनों तथा संबंधित युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर