उपरोजगार कार्यालय फतेहपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर पदों हेतु 9 जुलाई को होंगे साक्षात्कार

 उपरोजगार कार्यालय फतेहपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर पदों हेतु 9 जुलाई को होंगे साक्षात्कार


 नूरपुर:-( विनय महाजन)                              

  नूरपुर : रोजगार कार्यालय फतेहपुर के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस सम्बंध में प्रभारी  वीरेंद्र डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पुरुषों के कुल 150 पदों भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 9 जुलाई, 2026 को उपरोजगार कार्यालय फतेहपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। 

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष,लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर,वजन 52 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 17.5 हजार से 23 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

  उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रातः 11:00 बजे साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना होगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने से पहले अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।ऑनलाइन आवेदन के बिना किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा। साक्षात्कार से संबंधित संपूर्ण विवरण विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। रोजगार विभाग ने योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर