बशील में बनेगा बहुउद्देशीय पंचायत भवन, भूमि चयनित- डॉ. शांडिल

 बशील में बनेगा बहुउद्देशीय पंचायत भवन, भूमि चयनित- डॉ. शांडिल



स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में ग्रामीणों की मांग के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
डॉ. शांडिल आज कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव दोची में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह के साथ विचार विमर्श कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व दोची स्थित मां भीमा काली माता मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य तथा सुख एवं समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ममलीग में वित्त वर्ष 2025-26 में विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 22 लाख रुपए व्यय किए गए है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुसार बशील को नई पंचायत बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बशील में पंचायत घर का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत यहां बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की सुख-शांति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आहवान किया।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों को आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में स्तरोन्नत किया जा रहा है। इससे लोगों को घर द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत क्वारग में लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से दिव्यांगजन शिक्षा उत्कृष्टता केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। इसमें लगभग 300 दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, खेल मैदान तथा आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए आमजन का सहयोग अपेक्षित है।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने श्री राधा-कृष्ण मंदिर संकीर्तन मंडली बशील को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा खंड विकास अधिकारी कण्डाघाट को निर्देश दिए कि मंदिर के सामुदायिक भवन का प्राक्कलन शीघ्र तैयार करें ताकि बजट का प्रावधान किया जा सके।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान भूमि नन्द राठौर, उप प्रधान हरिदत्त शर्मा, भीमकाली माता मंदिर समिति के सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान द्रोपदी राठौर, समाजसेवी त्रिलोक चन्द शांडिल, भगत राम, विकास खंड अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र चंदेल सहित मंदिर कमेटी के सदस्य हेमराज, अनीता, राजेश वर्मा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर