भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर में संपन्न हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान

 भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर में संपन्न हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान ।

 प्रदेश प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पहले देश, फिर पार्टी, फिर स्वयं के सिद्धांत पर कार्य करता है।


संगठित होकर कार्य करने से पार्टी 2027 में बहुत बड़ी जीत हासिल करेंगी - विपिन सिंह परमार।

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय, जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग जालंधर धर्मशाला स्थित डाढ चामुंडा में जिला अध्यक्षा रागिनी रकबाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री राजेश राणु ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

                 प्रशिक्षण अभियान में 11 सत्र हुए, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, कांगड़ा चंबा लोकसभा के सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, वर्ग के पालक एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, जिला प्रभारी राजेश ठाकुर, संघ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार, प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी प्रियव्रत शर्मा और शोध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अधिराज सूद ने अपना-अपना विषय रखा।

               प्रशिक्षण वर्ग में आए सभी अपेक्षित 176 कार्यकर्ताओं ने दो दिन उसी स्थान पर रहकर प्रशिक्षण लिया। 

            इस मौके पर सभी भक्तों ने अपने-अपने विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करके प्रशिक्षित किया।

              प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि बाकी पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाने के ध्येय को लेकर कार्य करता है और उस दिशा में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र शासित सरकार 2047 के लक्ष्य भारत को शिखर पर पहचाने को लेकर कार्य कर रही है। 

              उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा संगठित, अनुशासित और देश हित को सर्वोपरि लेकर अपना कार्य करता है।

             इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर जिला प्रभारी राजेश ठाकुर सह प्रभारी पंकज जम्वाल, प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, रविंदर धीमान, जिला महामंत्री अभिमन्यु भट्ट सहित भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य, मोर्चा और प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री और जिला परिषद तथा ब्लॉक समिति के नवनिर्वाचित सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर