डॉ. शांडिल ने जगदीश भारद्वाज के निधन पर जताया दुःख
डॉ. शांडिल ने जगदीश भारद्वाज के निधन पर जताया दुःख
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने हिमाचल प्रदेश के कम्युनिस्ट नेता एवं ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
72 वर्षीय, जगदीश भारद्वाज पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि जगदीश भारद्वाज का पूरा जीवन शोषितों, मज़दूरों और समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहा।
स्वास्थ्य मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें