शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज दिनांक 4 जुलाई 2026 को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के समग्र

 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज दिनांक 4 जुलाई 2026 को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु एक दिवसीय प्रेरक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने अपने संबोधन में कहा कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषयों के चयन की स्वतंत्रता प्रदान करती है तथा बहुविषयक शिक्षा को बढ़ावा देती है।डॉ० अजय ठाकुर ने एन ई पी 2020 से संबंधित जानकारी बच्चों के साथ सांझा की। प्रोफेसर विवेक चौधरी ने महाविद्यालय की वेबसाइट, ई-गवर्नेंस और डिजिटल संसाधनों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा ने एनसीसी ,प्रोफेसर राजीव भूरिया ने एनएसएस और प्रोफेसर किरण ने रोवर्स और रेंजर्स के माध्यम से समाज सेवा, नेतृत्व और मानवीय संवेदनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉक्टर बोविन्दर कटोच ने रैगिंग विरोधी दृष्टिकोण और नशा मुक्त वातावरण के प्रति सजगता पर बल दिया। डॉक्टर कमलेश ने रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट (AEDP)  के बारे में बताया। प्रोफेसर कल्पना ऋषि और डॉ० अनुपम डोगरा ने भी अपने विचार सांझा किये। अकादमिक कार्यक्रम समिति के समन्वयक प्रो०धनवीर, प्रो० सुनीता कटोच एवं अन्य शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर