जल शक्ति विभाग पालमपुर मंडल के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं पेयजल संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया(प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन)

 


हिमाचल प्रदेश सरकार में प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, ने आज दिनांक 4 july 2026 ko जल शक्ति विभाग पालमपुर मंडल के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं पेयजल संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा आम जनता को बेहतर एवं निर्बाध पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत डॉ. अभिषेक जैन ने जल शक्ति मंडल पालमपुर के अधिशासी अभियंता कार्यालय एवं उपमंडल कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा सभी कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए कर्मचारियों को जनहित एवं विभागीय कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग, धर्मशाला जोन श्री दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता श्री विशाल जसवाल, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति मंडल पालमपुर श्री पंकज व्यास तथा सहायक अभियंता श्री प्रकाश चंद सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर