क्षेत्र के किसानों ने जखाड़ा में बैठक कर फाउंडेशन बीज पर मात्र 30 रु की बढ़ोतरी को किसानो के साथ बताया भद्दा मजाक
क्षेत्र के किसानों ने जखाड़ा में बैठक कर फाउंडेशन बीज पर मात्र 30 रु की बढ़ोतरी को किसानो के साथ बताया भद्दा मजाक
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
फतेहपुर, जवाली व नूरपुर के कुछ किसानों की बैठक जखाड़ा में समलाना के किसान बलबीर सिंह पगड़ोत्रा की अध्यक्षता में हुई.
जिसमे फाउंडेशन बीज पर हॉल ही सरकार द्वारा की गईं 30 रु की बढ़ोतरी को किसानों के साथ भद्दा मजाक करार दिया.
बैठक दोरान जानकारी देते हुए किसान बलबीर सिंह, रघुनाथ सिंह, नरेंद्र मनकोटिया, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य ने बताया वह सब बिभाग को गेहूं का फाउंडेशन बीज उपलब्ध करवाते है.
बताया पहले हर वर्ष 100 120 रु फाउंडेशन बीज की कीमत सरकार द्वारा बढ़ाई जाती थी लेकिन इस बार मात्र 30 रु प्रतिकिबंटल दाम बढ़ाया गया है जोकि किसानों के साथ भद्दा मजाक है.
बताया आज किसानों को फ़सल निकलना काफ़ी महंगा साबित हो रहा है.
बताया फाउंडेशन बीज तैयार करने में किसानों को काफी मेहनत करनी पड़ती है वहीं ट्रांसपोर्ट का खर्चा पहले से काफ़ी बढ़ चुका है.
जिसके चलते मात्र 30 रु की बढ़ोतरी एक मजाक लगती है.
किसानो ने सरकार से अपील भी की है कि फाउंडेशन बीज का दाम कम से कम 500 रु प्रति किबंटल बढ़ाया जाए..
कहा इसी मुद्दे पर किसान जल्द ही कृषि मंत्री से मिलेंगे फिर भी अगर बात नहीं बनी तो मुख्यमंत्री से मिल राहत को अपील की जाएगी.
इस मौक़े पर

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें