पुलिस थाना जोगिन्दर नगर – 143 ग्राम चरस बरामद
पुलिस थाना जोगिन्दर नगर – 143 ग्राम चरस बरामद
पुलिस थाना जोगिन्दर नगर की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त होने पर एएसआई कुलतार सिंह के नेतृत्व में मुकाम पाथकू, होटल रॉयल विलो के समीप नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई।पूछताछ में आरोपी की पहचान साहिल कुमार (23 वर्ष), निवासी डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिन्दर नगर, जिला मण्डी के रूप में हुई। उसके कब्जे से 143 ग्राम चरस बरामद हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना जोगिन्दर नगर में एफआईआर संख्या 106/2026, दिनांक 30.06.2026, धारा 20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें