संदेश

‌‌‌ ऊना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

13 साल की भतीजी से बलात्कार के आरोप में चाचा को 25 साल कैद

चित्र
13 साल की भतीजी से बलात्कार आरोप में चाचा को 25 साल कैद  यह मामला अदालत में करीब दो साल तक चला। इस दौरान पुलिस ने कई सबूत और गवाह पेश किए, जिनके आधार पर अदालत ने आरोपी केवल कृष्ण को अपनी भतीजी के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया। इसके बाद, अदालत ने सजा का ऐलान किया। यह मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना से निकल कर सामने आया यहां नवंबर 2023 को ऊना जिले की रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची की मां का निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने पिता और चाचा के साथ रह रही थी। बच्ची के पिता हलवाई का काम करते हैं और अक्सर व्यस्त रहते हैं। बच्ची का चाचा केवल कृष्ण (43), जो पेशे से प्लंबर है, ने इसी बात का फायदा उठाया। आरोपी चाचा ने घर में अकेली बच्ची को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, उसने बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित बच्ची काफी समय तक इस जुल्म को सहती रही, लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसने अपने पड़ोस में रहने वाली चाची को अपनी आपबीती सुनाई। चाची तुरंत बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंचीं। वहां उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चाचा केवल कृष्...

आगामी चार दिनों तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब

चित्र
आगामी चार दिनों तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब  मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी, जिसके लिए ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 27 व 28 जून को यैलो अलर्ट रहेगा। सोमवार को 3 जिलों ऊना, कांगड़ा व सिरमौर में भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा, मंडी व सोलन में यैलो अलर्ट रहेगा। मंगलवार को चम्बा, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर में ऑरैंज, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी व शिमला में यैलो, बुधवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में ऑरैंज व चम्बा व मंडी में यैलो, गुरुवार को चम्बा, मंडी, सोलन व सिरमौर में भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट व ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व शिमला में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईटीआई से आई छात्रा घर, लगाया मौत को गले

चित्र
आईटीआई से आई छात्रा घर, लगाया मौत को गले पुलिस थाना अम्ब के अन्तर्गत एक 19 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली, यह युवती गोद ली थी, क्योंकि पहले दो बेटों की मौत हो चुकी थी, परन्तु अब युवती ने भी आत्महत्या कर ली, परिजन फिर हुए अकेले   मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को युवती आईटीआई से युवती घर पहुंची और चुनरी फंदा बनाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। दंपती के दोनों बेटों की पहले मौत हो चुकी थी इसलिए अनाथ आश्रम से बच्ची गोद ली थी। यह भी जीवन का साथ छोड़ गई।अम्ब के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा दिया गया। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: