14 जून को सरकाघाट उपमंडल के ज्वाली में होगा मॉक अभ्यास
14 जून को सरकाघाट उपमंडल के ज्वाली में होगा मॉक अभ्यास सरकाघाट 13 जून- हिमाचल में पिछली बरसात से हुई भारी तबाही से सबक लेते हुए सरकार ने मॉनसून सीजन में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत उपमण्डल सरकाघाट में 14 जून को मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि इसका उद्देश्य उपमण्डल में भूस्खलन, बादल फटने और अचानक बाढ़ जैसी आपदाओं के लिए तत्परता दिखाने और तवरित प्रतिक्रिया के रूप में कया कया कदम उठाने हैं उनको बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के लिए सरकाघाट की ग्रांम पंचायत पटड़ीघाट के ज्वाली गांव को चुना गया है क्योंकि यह आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र है तथा गत वर्ष भी यहाँ भूस्खलन से भारी तबाही हुई थी। उन्होंने बताया कि माकड्रिल में भूस्खलन, बादल फटने से हुई तबाही जैसा परिदृश्य बनाया जाएगा तथा सभी इस अभ्यास में सक्रिय तौर पर भाग लेंगे। कहा कि मॉकड्रिल महत्वपूर्ण है क्योंकि आपदा की स्थिति में धरातल स्तर पर सभी विभागों में पूरी तरह स...