पुलिस जिला नूरपुर की मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक संपन्न आज वाद पत्रकारों को भी संबोधित किया

 पुलिस जिला नूरपुर की मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक संपन्न आज वाद पत्रकारों को भी संबोधित किया


नूरपुर : विनय महाजन /

 पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में आज एक मासिक अपराध समीक्षा और पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया।पुलिस कल्याण की बैठक में कई प्रकार के मुद्दों पर बात की गईl बैठक के दौरान अध्यक्ष ने विशेष रूप से पुलिस कर्मचारियों के कल्याण पर चर्चा की। अध्यक्ष ने जवानों और अधिकारियों की व्यक्तिगत समस्याओं, ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों और विभागीय मुद्दों को विस्तार से सुना। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और उनके मनोबल को ऊँचा रखने के लिए इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।अपराधों की रोकथाम के लिए अध्यक्ष ने सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए l जागरूकता अभियान में अध्यक्ष ने विभाग को अपने क्षेत्रों की पंचायतों, स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराध के प्रति सचेत किया जा सके।नशा निवारण पर एन डी पी एस मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच, वित्तीय जांच और 'पी आई टी एन डी पी एस के तहत सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।कानून-व्यवस्था पर लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए।बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए अध्यक्ष ने सम्मानित कियाl इस अवसर पर पुलिस थाना इन्दौरा को जिले में सबसे स्वच्छ और व्यवस्थित थाने के रूप में चुना गया।एसपी कार्यालय नूरपुर के ऐ एस आई सुरेश कुमार को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए एम्पलाई ऑफ़ दी मंथ चुना गया।इस मोके पर फील्ड ड्यूटी में असाधारण प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और पेशेवर कार्यशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। बैठक के बाद उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करते हुए कहा कि जिला पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था अवैध खनन व नशे के खिलाफ व यातायात व्यवस्था व पंचायत स्तर पर नशा निवारण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम जारी रखेगी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग