ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ को दो पंचायतों में विभाजित किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ को दो पंचायतों में विभाजित किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

 सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब भरमाड़ पंचायत का नाम (भरमाड़–भगवाल) से परिवर्तित कर दो अलग-अलग पंचायतों—भरमाड़ और भगवाल—का गठन कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरमाड़ पंचायत में कुल 11 वारड है र्और लगभग 4,000 के करीब मतदाता शामिल हैं। लंबे समय से क्षेत्रवासी पंचायत के पुनर्गठन की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने पर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों—पूर्व उपप्रधान राम लुभाया, जगन्नाथ सिंह, सुभाष कुमार, अश्वनी कुमार, रमन कुमार, सुनील कुमार, पृथ्वी पाल, अरुण कुमार, बंसी लाल, राज कुमार, रविंदर कुमार, रशपाल सिंह, अनिल कुमार, रतन सिंह, संदला देवी, प्यारी देवी, संतोष कुमारी, पन्ना कुमारी, रीना देवी, सोनू देवी, सरोज वाला, मीना कुमारी, अयोध्या देवी, सवर्णा देवी, सुदर्शना देवी, दर्शना देवी व इंदु देवी सहित अन्य ग्रामीणों—ने बताया कि पंचायत का क्षेत्र बहुत बड़ा होने के कारण कार्यों के निष्पादन में दिक्कतें आती थीं। अब अलग पंचायत बनने से विकास कार्यों में तेजी आएगी।

ग्रामीणों का मानना है कि आने वाले समय में पंचायत कार्यालय, पटवार खाना, स्वास्थ्य सब-सेंटर, पशु औषधालय, डिपो व डिस्पेंसरी जैसी सुविधाएं भी क्षेत्र में स्थापित होंगी, जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा।

इस उपलब्धि के लिए लोगों ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार, पंचायत मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

वहीं, पूर्व पंचायत प्रधान सुशील कुमार ने भी सरकार के इस निर्णय को सराहनीय बताते हुए कहा कि भरमाड़ पंचायत का विभाजन आवश्यक था और इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग