चम्बा में क्लस्टर प्रणाली के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों की हुंकार

 चम्बा में क्लस्टर प्रणाली के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों की हुंकार


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

हिमाचल प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में लागू की गई क्लस्टर प्रणाली के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का गुस्सा आज जिला मुख्यालय चम्बा में फूट पड़ा। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला अध्यक्ष पुनीत निराला के नेतृत्व में जिले के सैंकड़ों शिक्षकों ने एक विशाल आग्रह रैली निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रैली चम्बा के भरमौर चौक से शुरू हुई और पूरे मुख्य बाजार का चक्कर काटते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। रैली के माध्यम से शिक्षकों ने सरकार को यह स्पष्ट संदेश दिया कि यदि क्लस्टर प्रणाली की अधिसूचना वापस नहीं ली गई, तो शिक्षक 'आर-पार' की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। जिला अध्यक्ष पुनीत निराला ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 1984 में लंबे संघर्ष के बाद बने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के अस्तित्व पर अब खतरा मंडरा रहा है। शिक्षकों को डर है कि इस नई प्रणाली से जेबीटी शिक्षकों की भविष्य में होने वाली पदोन्नतियां रुक जाएंगी। अब शिक्षकों को छुट्टियों और अन्य कार्यों के लिए स्कूल के मुख्य शिक्षक के साथ-साथ क्लस्टर हेड और बीईईओ दोनों को रिपोर्ट करना पड़ रहा है, जिससे प्रशासनिक दुविधा बढ़ गई है। निराला ने बताया कि पिछले 3 महीनों में वे मुख्यमंत्री से 6 बार मिल चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही हाथ लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि 23 सितंबर 2025 को जारी क्लस्टर प्रणाली की अधिसूचना प्राथमिक शिक्षा के ढांचे को चरमरा देगी। अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है और शिक्षक अपनी एकजुटता दिखाकर रहेंगे। इस मौके पर जिले के सभी खंडों से शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग