आत्म प्रज्ञा आश्रम का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 9
आत्म प्रज्ञा आश्रम का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के आत्म प्रज्ञा आश्रम बाघनी में 13वा वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय समारोह का शुभारम्भ पूर्व विधायक अजय महाजन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजवलित कर किया गया। उसके उपरांत ध्वजारोहन किया गया। आश्रम के संचालक स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती ने पूर्व विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत आर्य समाज आर्य जगत के विद्वानों द्वारा भजनों का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि आर्य समाज की स्थापना वाले दिन ही प्रज्ञा आश्रम की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती ने इस पौधे रूपी आश्रम को वट वृक्ष बनाया है जिसके लिए वह वधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार आर्य समाज से सालों से जुडा हुआ है। महाजन ने कहा कि उनके परिवार द्वारा आर्य गर्लज कालेज की स्थापना नूरपुर में की गयी थी। और ज़ब उनके पिता स्व सत महाजन सांसद थे तो तत्कालीन धूमल सरकार में उन्होंने सरकार को भूमि एक शर्त के साथ सौंपी थी l उक्त कालेज से आर्य शब्द न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी कालेजों में नूरपुर का एक मात्र कालेज है जिसमें आर्य कालेज लिखा गया है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद, भानु प्रकाश शास्त्री, स्वामी संतोष आनंद,स्वामी आत्मानंद,वंदना राणा, बैध रामपाल, डॉक्टर अजय कुमार व मनमोहन स्वामी नूरपुर इस समारोह में पहुंच कर भाग लिया । संचालक ने बताया की तीन दिवसीय कार्यक्रम में 11 अप्रैल को समाज सेवक मनोज पठानिया व 12 अप्रैल को समापन समारोह में कांगड़ा लंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का शिरकत करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें