सिद्धपुरघाड़ पंचायत को प्रदेश में नंबर वन बनाने का संकल्प :- कैप्टन रवींद्र कुमार !

 सिद्धपुरघाड़ पंचायत को प्रदेश में नंबर वन बनाने का संकल्प :- कैप्टन रवींद्र कुमार !


भरमाड़ : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झंलू वार्ड नं 9 के निवासी एवं पूर्व सैन्य अधिकारी सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन रवींद्र कुमार ने अपनी पंचायत के समग्र विकास को लेकर बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिद्धपुरघाड़ पंचायत को केवल जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में एक आदर्श और नंबर वन पंचायत के रूप में स्थापित करना है।

कैप्टन रवींद्र कुमार ने बताया कि पंचायत के विकास के लिए साफ-सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के हर व्यक्ति को साथ लेकर सामूहिक प्रयासों से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सेना में मिली अनुशासन और सेवा भावना को अब वह अपने क्षेत्र के विकास में लगाना चाहते हैं। पंचायत के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के साथ और समर्थन से सिद्धपुरघाड़ पंचायत को एक नई पहचान दिलाई जाएगी।

स्थानीय लोगों ने भी उनके इस संकल्प की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर