हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लक्ष्मण क्लब चम्बा में आयोजित की गई।

 हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लक्ष्मण क्लब चम्बा में आयोजित की गई।


चंबा : जितेंद्र खन्ना /

इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने की। बैठक में मुख्य रूप से पेंशनरों की लंबित मांगों और चम्बा शहर की वर्तमान समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विधानसभा घेराव के बाद मुख्यमंत्री ने पेंशनरों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। आगामी 10-15 दिनों में होने वाली वार्ता से पेंशनरों को वित्तीय लाभों के रोडमैप की काफी उम्मीदें हैं। वक्ताओं ने मांग की है कि 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए और 70 वर्ष की आयु पार कर चुके पेंशनरों को उनके एरियर का एकमुश्त भुगतान किया जाए। साथ ही, वर्ष 2014-15 के शेष पेंशनरों का बकाया भी इसी माह जारी करने का आग्रह किया गया। बैठक में सदस्यों ने सरकार से अनुरोध किया कि 13 प्रतिशत लंबित डी.ए. में से कम से कम एक किस्त इसी महीने घोषित की जाए ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके। बैठक में शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था, पार्किंग की कमी और दुकानों के बाहर सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। संघ ने नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नियमों का पालन करवाने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि चम्बा मेडिकल कॉलेज में 2016 से संचालित होने के बावजूद आज तक न तो कोई हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात है और न ही जांच उपकरण उपलब्ध हैं। गंभीर मरीजों को टांडा या शिमला रेफर किया जाता है, जिससे गरीब जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने स्थानीय विधायक और सरकार से तुरंत डॉक्टर तैनात करने की गुजारिश की है। इससे पहले ब्लॉक डलहौजी के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय रत्न चंद शर्मा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में पवन बेदी, जगदीश चंद मेहता, जतिन कुमार, देवी प्रसाद, देविंदर भारद्वाज, पुन्नू राम, ठाकुर सिंह और कमल नाथ सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर