सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीड़ में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीड़ में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित


बैजनाथ

विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीड़ में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अस्पताल की व्यवस्थाओं, आय-व्यय तथा विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान समिति द्वारा अस्पताल की आय एवं व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही भविष्य में आवश्यक कार्यों के लिए बजट प्रबंधन एवं प्राथमिकताओं को निर्धारित करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।

इस दौरान अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न मरम्मत एवं रख-रखाव कार्यों पर चर्चा की गई। इसमें जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, वाटर फिल्टर की व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम की देखरेख तथा अस्पताल परिसर की स्वच्छता को प्राथमिकता देने के विषय शामिल रहे।

बैठक में अस्पताल के प्रांगण में हर्बल गार्डन विकसित करने पर भी विशेष चर्चा की गई, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मरीजों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इसके अतिरिक्त परिसर के सौंदर्यीकरण और बागवानी कार्यों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान पुराने एवं खराब हो चुके उपकरणों को बदलने, नए उपकरण खरीदने, फर्नीचर की व्यवस्था तथा कायाकल्प योजना के दिशा-निर्देशों को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी चर्चा की गई । 

विधायक किशोरी लाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक सेवाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अस्पताल में आवश्यक विद्युत उपकरण, इमरजेंसी दवाइयों की उपलब्धता तथा मशीनरी के नियमित रख-रखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एस डी एम बैजनाथ संकल्प गौतम, खंड विकास अधिकारी सुमन कुमारी, खंड स्वास्थ्य अधिकारी दिलावर देओल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अजय सूद सहित समिति के सदस्य एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन