बैरा स्यूल परियोजना में दुनी चंद की बहाली को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी

 बैरा स्यूल परियोजना में दुनी चंद की बहाली को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी


बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले  दुनी चंद  की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।

आज के धरने में सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र विरुद्ध  विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक कर्मचारी की नहीं, बल्कि सभी मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने यूनियन के इस संघर्ष को जायज बताते हुए प्रबंधन से शीघ्र समाधान निकालने की मांग की।

यूनियन ने दोहराया कि  दुनी चंद  को 58 वर्ष की आयु में नौकरी से हटाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है, जबकि सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने एकजुटता दिखाते हुए नारेबाजी की और अपनी मांगों को मजबूती से रखा।

यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक  दुनी चंद  की नौकरी पुनः बहाल नहीं की जाती, तब तक धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,