नगर परिषद नूरपुर में आचार संहिता के बीच उड़न दस्ता गठित, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

 नगर परिषद नूरपुर में आचार संहिता के बीच उड़न दस्ता गठित, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर के निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अरुण शर्मा ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा 21 अप्रैल को नगर निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही नगर परिषद नूरपुर के क्षेत्राधिकार में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है तथा चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।उन्होंने इस अवसर पर मीडिया को बताया कि नामांकन पत्र 29, 30 अप्रैल एवं 2 मई को एसडीएम कार्यालय में दाखिल किए जा सकेंगे। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 मई को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे, जिसके पश्चात प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 17 मई को मतदान होगा तथा उसी दिन मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किए जाएंगे।

  उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना सभी के लिए अनिवार्य है। निगरानी के लिए नायब तहसीलदार जी.एस. जरियाल (मो. नं. 9805135646) के नेतृत्व में उड़न दस्ता गठित किया गया है जिसमें कनिष्ठ अभियंता, एम सी नूरपुर संजीव कुमार (मो. नं. 8988777279) तथा पुलिस कर्मी शशिपाल को सदस्य के रूप में तैनात किया गया है।उन्होंने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आर.एस. वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम (दूरभाष: 01893-220024) स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उलंघन की शिकायत ऊपर दिए दूरभाष नंबरो पर कर सकता है। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा मतदाताओं से किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहने की अपील की। नियमों का पालन न करने वाले के खिलाफ शब्द कार्रवाई की जाएगी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,