बल्ह में भाजपा को झटका: अरुण ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

 बल्ह में भाजपा को झटका: अरुण ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब कठयाहूं पंचायत के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण ठाकुर अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। पंचायत चुनाव के ऐन मौके पर हुई इस राजनीतिक हलचल को कांग्रेस के लिए बड़ी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं प्रकाश चौधरी और संजീവ गुलेरिया ने अरुण ठाकुर व उनके साथियों—प्रवीण ठाकुर, विनोद ठाकुर, जीत राम ठाकुर और राम लाल ठाकुर—का फूल-मालाओं से स्वागत कर पार्टी में शामिल किया।

इस अवसर पर अरुण ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के संघर्षपूर्ण जीवन और प्रदेश हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

वहीं, प्रकाश चौधरी ने कहा कि भाजपा से कांग्रेस में आए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने इसे कांग्रेस संगठन के लगातार मजबूत होने का संकेत बताया।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पंचायत चुनाव से ठीक पहले इस तरह का घटनाक्रम क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण असर डाल सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित