आशवी धीमान को मिला “भारत सेवा पुरस्कार”

  आशवी धीमान को मिला “भारत सेवा पुरस्कार”


हिमाचल प्रदेश की उभरती हुई नन्ही कलाकार आशवी धीमान ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मात्र 8 वर्ष की आयु में आशवी को “ भारत सेवा पुरस्कार – एक्सक्लूसिव कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कला, अभिनय और सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

आशवी धीमान एक यंग आर्टिस्ट, टीवी एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में तेजी से पहचान बना रही हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने 175 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रतिष्ठित पुस्तकों में भी दर्ज हो चुका है

आशवी ने विभिन्न मंचों पर हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया है और अपनी प्रतिभा के जरिए लोगों का दिल जीता है। उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास उन्हें अन्य बच्चों से अलग बनाता है।

यह सम्मान न केवल आशवी के लिए बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर जुनून और मेहनत हो, तो उम्र कोई मायने नहीं रखती।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक