प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहने पर खड़गे के खिलाफ धर्मशाला थाने में शिकायत, FIR की मांग

 प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहने पर खड़गे के खिलाफ धर्मशाला थाने में शिकायत, FIR की मांग

 खड़गे के बयान पर बवाल, भाजपा नेता ने धर्मशाला में दी पुलिस शिकायत


 प्रधानमंत्री का अपमान 140 करोड़ का अपमान' - खड़गे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

धर्मशाला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने बुधवार को धर्मशाला पुलिस थाने में खड़गे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायत में कहा गया है कि 21 अप्रैल 2026 को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री मोदी के लिए "आतंकवादी" शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती।


एडवोकेट विश्व चक्षु ने अपनी शिकायत में इसे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान और 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान से समाज में वैमनस्य, नफरत और अराजकता फैल सकती है तथा कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है।


विश्व चक्षु ने थाना प्रभारी धर्मशाला से मांग की है कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी प्रधानमंत्री पद की गरिमा पर हमला न कर सके।


शिकायत के साथ संबंधित समाचार की प्रति भी संलग्न की गई है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस चुनावी हताशा में अमर्यादित भाषा पर उतर आई है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर