डिब्बर–मनेई सड़क निर्माण की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें: केवल सिंह पठानिया

 डिब्बर–मनेई सड़क निर्माण की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें: केवल सिंह पठानिया

डिब्बर में जन समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

कार्यक्रमों में पूरी तैयारी के साथ पहुंचें अधिकारी


शाहपुर : जनक पटियाल /

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र के डिब्बर में जन समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि डिब्बर से मनेई तक सड़क निर्माण प्रस्तावित है और मौजूदा जीप योग्य सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने राजस्व, वन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण की जाएं, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।


पठानिया ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जहां-जहां निजी भूमि सड़क चौड़ीकरण में आ रही है, वहां भूमि मालिक स्वेच्छा से गिफ्ट डीड सरकार के नाम करें, जिससे विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।


उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित हों, ताकि मौके पर ही अधिकतम जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत मंझग्रां (लदवाड़ा) के वार्ड नंबर 4 में भी लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।


इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा,सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विपुल पुंज सहित संजय, मिल्खी राम, हेमराज, विक्रम राणा, सुशील, रीता, शारदा, शांति, पवना, कृष्णा, सुदर्शना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, उनके प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,