उपमंडल बैजनाथ में सभी लाइसेंसधारी शस्त्र धारक अपने शस्त्रों को जमा करवाना करें सुनिश्चित: एस डी एम बैजनाथ

 उपमंडल बैजनाथ में सभी लाइसेंसधारी शस्त्र धारक अपने शस्त्रों को जमा करवाना करें सुनिश्चित: एस डी एम बैजनाथ


बैजनाथ

उपमंडलाधिकारी (ना०) बैजनाथ संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव तथा पंचायती राज चुनाव-2026 के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन आदेशों के अनुसार जिला कांगड़ा में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को छोड़कर कोई भी व्यक्ति, किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र या घातक हथियार लेकर नहीं चल सकेगा तथा सभी लाइसेंसधारी शस्त्र धारकों को अपने शस्त्र नजदीकी पुलिस थाना या अधिकृत शस्त्र विक्रेता के पास जमा करवाने होंगे।

इसी क्रम में उन्होंने उपमंडल बैजनाथ के नागरिकों से भी अपील की है कि वे जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी लाइसेंसधारी शस्त्र धारक तुरंत अपने शस्त्र नजदीकी पुलिस थाना या अधिकृत शस्त्र विक्रेता के पास जमा करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो चुके हैं तथा चुनाव परिणाम घोषित होने तक प्रभावी रहेंगे। एस डी एम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें तथा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में