प्रदेश में कृषि नीति का लक्ष्य निर्धारित नहीं होना चिंतनीय : मनजीत डोगरा

प्रदेश में कृषि नीति का लक्ष्य निर्धारित नहीं होना चिंतनीय : मनजीत डोगरा


पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश में कृषि उत्पादन में लगातार गिरावट के चलते प्रदेश के कुल सकल घरेलू उत्पाद में कृषि उत्पादन का हिस्सा लगातार गिरता जा रहा है ,जो की 20% से कम होते-होते अब 13.3 प्रतिशत तक पहुंच चुका है जिस पर चिंता व्यक्त करते हुए किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा ने कहा की प्रदेश सरकार की लक्ष्य निर्धारित कृषि योजना नहीं होने के कारण प्रदेश में कृषि के विकास में कमी दर्ज हुई है। मनजीत डोगरा ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या के दबाव के कारण लगातार जोतों के आकर कम हो रहे हैं तथा कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है, दूसरा पिछले कई दशकों से प्रदेश में जंगली जानवरों ,आवारा जानवरों तथा बंदरों के आतंक का प्रदेश सरकारें स्थाई समाधान नहीं कर पाई जिस के कारण प्रदेश में कृषि को बहुत भारी नुकसान हुआ है तथा जिसके कारण कृषि योग्य भूमि का बहुत बड़ा हिस्सा बंजर भूमि में परिवर्तित हो गया है । मनजीत डोगरा ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कृषि व्यवस्था के विकास तथा कृषि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रोजगार खड़े करने के लक्ष्य से एक दूरदर्शी कृषि नीति निर्धारण की जाए जो की पूरी तरह से लक्ष्य निर्धारित होनी चाहिए ।


जारी करता 

मनजीत डोगरा 

किसान नेता ,पंचरुखी 

हिमाचल प्रदेश।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,