नशे के खिलाफ कार्रवाई: सीआईए टीम ने 515 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया; वाहन ज़ब्त
नशे के खिलाफ कार्रवाई: सीआईए टीम ने 515 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया; वाहन ज़ब्त
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कार्यवाही अमल में लाई गई है। सीआईए की टीम ने गश्त के दौरान मोके पर राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर जोंटा क्षेत्र में 515 ग्राम चरस बरामद की है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में पुलिस जिला के कार्यालय नूरपुर द्वारा दी गई है l कार्यालय के प्रेस नोट मे बताया गया कि आज सीआईए की टीम ने जसूर व 24 मील और जोंटा क्षेत्र में अपराध रोकथाम व चेकिंग हेतु नाकेबंदी की हुई थीl इस दौरान 24 मील के पास पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर HP38J2050 में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है।
पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर (जोंटा) के पास उक्त वाहन को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार के पिछले हिस्से से 515 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके पश्चात आरोपी को हिरासत में लिया गयाl गिरफ्तार आरोपी का नाम रविंद्र शर्मा आयु लगभग 62 वर्ष निवासी गांव मुख्तियाल नूरपुर, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश है l पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना नूरपुर में आज एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रविंद्र शर्मा से इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें