पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि, सामाजिक संगठनों ने किया नमन

 पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि, सामाजिक संगठनों ने किया नमन


मंडी : अजय सूर्या /

 अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने अपने साथियों के साथ पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बाल सुधार सभा के अध्यक्ष यशवंत गुलरिया तथा पंचायत प्रधान गोविंद बर्धन भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित सुखराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके राजनीतिक जीवन और प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया।

इस मौके पर पंडित सुखराम शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अनिल शर्मा तथा आश्रय शर्मा के साथ उनके द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए गए अथक प्रयासों को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित सुखराम का योगदान प्रदेश के विकास और दूरसंचार क्षेत्र में हमेशा याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक