पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

 पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन


रिवालसर : अजय सूर्या /

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में शनिवार को आपदा प्रबंधन को लेकर एक प्रभावशाली मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, सुरक्षा उपायों और त्वरित प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा।

मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग से फायर ऑफिसर हेमराम, प्रभारी अग्नि शमन केन्द्र रिवालसर, अपने सहयोगियों सोहन सिंह व राजकुमार के साथ उपस्थित रहे। उनके कुशल नेतृत्व में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिससे बच्चों को वास्तविक परिस्थितियों की समझ मिल सके।

इसके साथ ही विद्यालय में ‘पॉजिटिव हेल्थ कॉर्नर’ के अंतर्गत एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों जैसे बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया गया, जिसे बच्चों और शिक्षकों ने सराहा।

‘जल पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में स्थित जल टंकियों की साफ-सफाई भी की गई। इस अवसर पर सभी ने जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने फायर विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को किसी भी आपदा की स्थिति में संयम, साहस और समझदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर